डेस्क। एक ऐसे ऐतिहासिक तथ्य का पता चला है जिसे जानकर हर किसी की रूह कांप जाए। सदियों पहले हुई सनसनीखेज घटना के बारे पुरातत्विदों ने दावा किया गया है। बताया कि पेरू में 140 से अधिक बच्चों के अवशेषों का पता लगाया है।
नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी के शोधकर्ताओं ने दवा किया है कि पेरू के उत्तरी तटीय क्षेत्र में 550 साल पहले किसी धाार्मिक अनुष्ठान के तहत इतने बच्चों की एक साथ बलि दी गई थी। पेरू के लाम लामास से 140 बच्चों के अवशेष मिले हैं। इस जगह पर कभी चिमू सभ्यता थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बलि स्थल से मिले बच्चों की हड्डियों में जख्म के निशान थे। साथ ही उनकी कई पसलियां भी टूटी हुई थीं। जिससे पता चलता है कि उनके दिलों को निकाल लिया गया था। वहीं बच्चों के अवशेषों पर गाढ़े लाल रंग की परत पाई गई है, जिससे लग रहा है कि उन्हें अनुष्ठान के बाद मारा गया था।
गौरतलब है कि इससे पहले भी यहां एक बार कई बच्चों के अवशेष मिल चुके है। यहां साल 2011 में पहली बार खुदाई शुरू की गई थी, जिसमें इस जगह 42 बच्चों के अवशेष मिलने से सनसनी मच गई थी। लेकिन अब एक बार फिर इतनी संख्या में अवशेष मिलने से एक बार फिर हैरानी हुई है।