डेस्क। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एरडर्न ने ऑकलैंड के एक अस्पताल में आज एक बच्ची को जन्म दिया। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए संतान को जन्म देने वाली वह विश्व की दूसरी महिला हैं। इससे पहले पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने ही पद पर रहते हुए 1990 में बच्चे को जन्म दिया था।
इसकी जानकारी खुद जेसिंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने लिखा, आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इसके लिए उन्होंने ऑकलैंड के अस्पताल की टीम का भी धन्यवाद दिया। एरडर्न को गुरुवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि जेसिंडा एरडर्न पिछले साल अक्टूबर में ही न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं। वो देश कि सबसे युवा प्रधानमंत्री है। पिछले कुछ महीनों से वो अवकाश पर चल रही थी। इंस्टाग्राम से उन्होंने जनवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।